फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
02 फोटो फेश पेंटिंग बनाती छात्राएं। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त सुजान सिंह के मार्गदर्शन में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार से जिलास्तर पर स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थानीय बाल भवन स्कूल में शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया ने बताया कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बाल दिवस पर 29 अक्तूबर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के लिए चार वर्ग बनाए गए हैं, जिसमें एक ग्रुप कक्षा पांचवीं का, दूसरा कक्षा छठी से आठवीं, तीसरा ग्रुप नौंवी से 10वीं तथा चौथा ग्रुप कक्षा 11 वीं से 12 वीं कक्षा का बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्केच ऑन स्पॉट, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीया/ कैंडल डेकोरेशन, थाली पूजन/ कलश डेकोरेशन, फेस पेंटिंग, रंगोली, क्वीज, फन गेम, सोलो सोंग, बेस्ट ड्रामेबाज, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीत आदि विषयों शामिल किए गए हैं। क्विज में एक स्कूल से दो, ग्रुप डांस में आठ से 12, देशभक्ति गीत में 8-12 बच्चे भाग लेंगे और शेष प्रतियोगिता में एक-एक बच्चा प्रतिभागी होगा। प्रतियोगिता में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय से प्रवक्ता सतेन्द्र चौहान व आदर्श महिला महाविद्यालय से प्रवक्ता प्राची जैन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विभिन्न स्कूलों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यू रहे परिणाम : खुंडिया ने बताया कि मंगलवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में कार्ड मेकिंग के ग्रुप एक में टीआईटी सीसे स्कूल से मधूल प्रथम, पब्लिक स्कूल बाल भवन से पवित्रा द्वितीय व केएमपी स्कूल से पलक कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार से रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय ग्रुप में बीपीएस स्कूल से मुस्कान पहले, सर्वपल्ली राधा कृष्ण लैब स्कूल से तमन्ना दूसरे व एलएचपीएस से प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। ग्र्रुप चौथा में एचवीवी स्कूल से पुनीत प्रथम, बीपीएस से खुशबू द्वितीय व संयुक्त रूप से वीएम सीसे स्कूल से कीर्ति भारद्वाज एवं टीआईटी सीसे स्कूल से प्रकृति तृतीय स्थान पर रहीं। क्ले माडलिंग प्रतियोगिता में ग्रुप प्रथम में वीएम सीसे स्कूल से रीशिका, टीआईटी स्कूल से जया द्वितीय, केएम पब्लिक स्कूल से गौरव वशिष्ठ तृतीय स्थान पर रहीं तथा ग्रुप द्वितीय में वैश्य सीसे स्कूल से विक्रम, बीपीएस से प्रियाल द्वितीय व जी लिट्रा वैली स्कूल से कृष्ण तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में ग्रुप द्वितीय में वीएम सीसे स्कूल से आयुष, केएमपीएस से दिव्या व बीपीएस से रैंक तृतीय स्थान पर रहा एवं तृतीय ग्रुप में बीपीएस से हर्ष शर्मा, एचवीवी स्कूल से अंशू व वीएम सीसे स्कूल से लालमपुरम तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप चतुर्थ में टीआईटी स्कूल से भारत भाटीवाल प्रथम, जी लिट्रा से वंशिका दूसरे तथा एचवीवी स्कूल से राहुल सिंह तीसरे स्थान पर रहा। स्केच ऑन स्पॉट प्रतियोगिता में वीएम सीसे स्कूल से एयोमीमी प्रथम, केएमपीएस स्कूल से रिधीमा दूसरे व जी लिट्रा स्कूल से अयुष तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप तृतीय में केएमपीएस स्कूल से कनिका बंसल प्रथम, सर्वपल्ली राधा कृष्ण स्कूल से योगेश द्वितीय व बीपीएस स्कूल से प्राची अग्रवाल तथा ग्र्रुप चुतर्थ में वीएम सीसे स्कूल से पारूल प्रथम, बीपीएस स्कूल से देवाशी द्वितीय व वैश्य सीसे स्कूल से मोहन तृतीय स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि थाली पूजन/कलश डॉकेरेशन में द्वितीय ग्र्रुप में एलपीएचएस से सलोनी यादव प्रथम, बीपीएस से नंदिता द्वितीय व केएमपीएस स्कूल से भाविका तीसरे स्थान पर रही। थाली पूजन प्रतियोगिता के ग्र्रुप तृतीय में एलएचपीएस स्कूल से मानषी ने पहला, बीपीएस से खुशी तिवारी ने दूसरा व एचवीवी स्कूल से तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्र्रुप चतुर्थ में एलएचपीएस स्कूल से पारूल गोयल ने पहला, जी लिट्रा स्कूल से सानिया ने दूसरा और बीपीएस से एकता ने तीसरा स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में चतुर्थ ग्र्रुप में बाल भवन पब्लिक स्कूल से नितिका ने पहला, वैश्य माडल स्कूल से चेसंग ने दूसरा और जी लिट्रा स्कूल से हिमांसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

01 फोटो बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चाचा नेहरू का स्केच बनाते हुए छात्रा।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें