फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हमले की घटना से सहमे पीड़ित ने चार दिन बाद दी पुलिस को शिकायत

Fri, 23 May 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। चार दिन पहले शहर के वार्ड नंबर 14 में एक मोबाइल शॉप मालिक के घर पर देर रात हथियारों से लैस मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने सीसीटीवी कैमरे और कार के शीशे तोड़े दिए थे। घटना के बाद से परिवार के लोग सहमे हुए थे। चार दिन बाद मोबाइल शॉप मालिक मोहित ने इसकी शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 14 निवासी मोहित ने बताया कि 17-18 मई की रात को मोटरसाइकिल सवार दो युवक घर आए। उनके हाथ में पिस्तौल और लाठी थी। युवकों ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके बाद दोनों युवकों ने हमला करने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा खुलवाने में असफल होने पर दोनों युवकों ने बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ डाले। दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से फरार हो गए।
लोहारू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पिछले तीन दिनों से उक्त घटना को लेकर शहर में काफी चर्चाएं थी। लेकिन पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि दो वर्ष पहले लोहारू में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर दो युवकों ने हमला किया था। जिसमें व्यापारी का बेटा बच गया था। उस घटना के बाद व्यापारी ने अपने परिवार समेत यहां से पलायन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें