फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव में सफाई व्यवस्था के लिए प्रहलादगढ़ की सरपंच ने ट्रैक्टर-ट्रॉली किया भेंट

Thu, 05 Dec 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए  ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सरपंच ज्योति
विज्ञापन
भिवानी। प्रहलादगढ़ को स्वच्छता के मामले में अव्वल गांवों में शुमार करने के उद्देश्य से वीरवार को पंचायत ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव को समर्पित की। जो गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़े का उठान करेगी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली को सरपंच ज्योति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। सरपंच ज्योति ने बताया कि उनके गांव में सफाई के लिए कुछ माह पूर्व सांसद चौ. धर्मबीर सिंह द्वारा ट्रैक्टर भेंट किया गया था। अब ग्राम पंचायत की तरफ गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्राॅली भेंट की गई। इस अवसर पर सरपंच ज्योति, अधिवक्ता संदीप पाटिल, पूर्व सरपंच प्रेम लता, आयान उर्फ लड्डू, भतेरी देवी, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, देवेंद्र पंच, पवन पंच, अनिल पंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें