फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्हेवाला विवाद: घायलों से मिले डीएसपी, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 21 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/तोशाम। साल्हेवाला गांव में चुनावी रंजिश के कारण हुए झगड़े घायलों से मिलने डीएसपी अशोक बख्शी अस्पताल पहुंचे। दूसरे पक्ष के भी छह घायल अस्पताल पहुंचे। डीएसपी ने दोनों पक्षों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। उधर गांव में तनाव बरकरार है और पुलिस ने 12 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात साल्हेवाला गांव में चुनावी रंजिश के चलते कुछ दबंगों द्वारा एक दलित परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया था। दलित होशियार सिंह, लीलाराम, अमित, पूजा, ऋतु को चोट आई थी। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होशियार सिंह ने दबंगों द्वारा कहे अनुसार वोट नहीं देने पर हमला करने के आरोप लगाए थे।
देर रात ही दूसरे पक्ष के भी करीब छह लोग अस्पताल पहुंचे और होशियार सिंह के परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया। ललिता, मनीषा, सतपाल, राजपाल, विकास, बलवंत अस्पताल में भर्ती हुआ। घायल राजपाल ने बताया कि एक प्लॉट को लेकर झगड़ा हुआ था। उक्त लोगों की पहले ही प्लानिंग थी और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। डीएसपी अशोक बख्शी सुबह अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से मामले में बातचीत की। डीएसपी साल्हेवाला गांव में भी पहुंचे और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर झगड़े के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस तैनात है। तोशाम थाना पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

फिर हुआ विवाद, दी जान से मारने की धमकी
ग्रामीणों की मानें तो बुधवार सुबह भी एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। गांव की सरपंच कांता के देवर अनिल कुमार ने भी आरोप लगाया कि फोन पर उन्हें भी धमकी दी गई है। डीएसपी अशोक बख्शी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में माहौल सामान्य है। एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि घायल होशियार सिंह की शिकायत पर राजकुमार, राजपाल, विकास, लीला, लाला, संजय, मुन्ना, मुकेश, संतलाल, बलवंत, अन्नकोरी तथा कमला समेत 12 लोगों के खिलाफ भादसं की धारा 147,148,149,323,452,506 व एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें