फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में साक्षी ने पाया दूसरा स्थान, अब प्रदेश स्तर पर दिखाएंगी दम

Wed, 16 Jul 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करतीं प्राचार्या सोनिया कौशिक।
विज्ञापन
भिवानी। महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने भीम स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। अब साक्षी 23 से 25 जुलाई तक पंचकूला में होने वाली प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्या सोनिया कौशिक के नेतृत्व में समस्त स्टाफ सदस्यों ने साक्षी को सम्मानित कर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने कहा कि साक्षी की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और परिजनों के लिए गर्व का विषय है बल्कि वह पूरे जिले का नाम भी रोशन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि साक्षी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करके नई मिसाल कायम करेगी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, जनरल एडमिनिस्ट्रेटर श्रीभगवान वशिष्ठ, कोऑर्डिनेटर कविता, और खेल अध्यापिका सुदेश ने भी साक्षी को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें