फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चोरों ने तोड़े दो दुकानों के शटर, गल्ले से ले गए एक हजार से 1,500 रुपये की नकदी

Sat, 17 Feb 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी गेट के समीप दो दुकानों के अंदर रात के समय चोरों ने शटर तोड़कर नकदी चोरी की है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी अमित महता ने बताया कि उसकी हांसी गेट समीप नामी ब्रांड से कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम को अपने दुकान को ठीक से बढ़ाकर घर गया था। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा मिला। उसने अंदर पहुंचकर देखा तो गल्ला खुला पड़ा था, जिसके अंदर से एक हजार से 1,500 रुपये की नकदी चोरी मिली।
सीसीटीवी फुटेज जांचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति उसकी दुकान में चोरी करता हुआ दिखा। उसके पड़ोसी की दुकान अमित नंदवानी का शटर भी टूटा हुआ था। उसकी दुकान के अंदर से भी चोर एक हजार से 1,200 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है वहीं सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध चोरी की तलाश में पुलिस जुटी है। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें