फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद बढ़ी सुबह-शाम की ठंड, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद अचानक मौसम में ठंडक बढ़ गई है लेकिन यह मौसम बीमारियों के लिए भी उपयुक्त माना जा रहा है। दिन के समय तापमान अधिक बढ़ रहा है और सुबह व शाम की ठंड भी महसूस की जा रही है। ऐसे में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खून की जांच में जिले में अब तक डेंगू के 15 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। विशेषकर जलभराव वाले गांवों में सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। बरसाती जलभराव के बाद मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की रेपिड एक्शन टीमें गांव-गांव सर्वे कर रही हैं वहीं खून के नमूनों की जांच भी की जा रही है। अचानक मौसम के विषम होने से मरीजों में इजाफा हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ढाई सौ से अधिक बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। पानी के ठहराव वाले क्षेत्रों में भी मच्छर का डंक लोगों की सेहत खराब कर रहा है। शहर के पॉश इलाके, सेक्टर और बाहरी कॉलोनियों के खाली प्लाटों में अभी भी पानी जमा है। फॉगिंग का काम धीमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।

फॉगिंग के लिए बनाई दो टीमें, अब काम धीमा
शहरी दायरे के सभी 31 वार्डों में फॉगिंग के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। लेकिन काम अब धीमा हो गया है। इसकी वजह से शहरी दायरे में मच्छरों की वजह से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। कई जगह पानी की लाइनें भी लीकेज हैं, जिससे पानी का ठहराव हो रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगर परिषद को फॉगिंग कार्य के लिए दवाई मुहैया कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


वर्सन:
बारिश के बाद अचानक मच्छर तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में गांवों में ग्राम पंचायत और शहरी दायरे में नगर परिषद सांझ ढलने के बाद नियमित रूप से फॉगिंग कराए, ताकि मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण और शहरी दायरे में एंटी लारवा एक्टिविटी और रेपिड एक्शन टीमें भी काम पर लगी हैं। जिला मुख्यालय पर डेंगू और मलेरिया के लिए स्पेशल वार्ड भी बना है। – डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें