फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दुल्हेंडी पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस संक्रमण का असर रोडवेज पर भी भारी पड़ा है। होली पर अधिक लोगों ने सफर नहीं किया। यही वजह रही कि रविवार को दोपहर बाद रूटों पर इक्का दुक्का बसें ही चली। जबकि अधिकांश रोडवेज बसों के पहिये दोपहर में ही थम गए। दोपहर बाद बस स्टैंड पर सवारियां ही नहीं मिली, हालांकि सभी बूथों पर रोडवेज बसें चलने के लिए तैयार थी, मगर पर्याप्त सवारियां नहीं होने की वजह से बसों को नहीं चलाया गया। सोमवार को दुल्हेंडी पर भी रोडवेज बस सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में इस समय 115 बसों का संचालन भिवानी बस स्टैंड और 47 रोडवेज बसों का संचालन तोशाम सब डिपो से हो रहा है। लंबी दूरी के साथ साथ लोकल रूटों पर भी बस सेवाएं नियमित रूप से शुरू हो चुकी हैं। रविवार को होली का पर्व था, इसलिए रोडवेज विभाग भी पुरी तरह से मुस्तैद रहा और सभी रूटों पर टाइम टेबल के हिसाब से बसों का संचालन शुरू हुआ। होली पर्व पर सुबह से ही रोडवेज बसों में सफर के लिए काफी कम यात्री पहुंचे। दोपहर बाद तो हालत यह रही कि बस स्टैंड ही सुनसान हो गया। बसें बूथों पर लगी थी, मगर इनमें सवार होने के लिए मुसाफिर नहीं थे। मजबूरन रोडवेज प्रशासन को भी सवारियां नहीं मिलने की वजह से बसों का संचालन बंद करना पड़ा। आम तौर पर त्यौहारी सीजन में रोडवेज बसों में सामान्य से अधिक मुसाफिर हो जाते हैं, कोई छुट्टी तो कोई त्यौहार पर अपने घर जाने के लिए सफर करता है। मगर इस बार कोविड-19 वायरस का संक्रमण हालातों के विपरीत रहा। कोविड की वजह से त्यौहारी सीजन के बावजूद रोडवेज बसों में सफर के लिए लोग कम ही पहुंचे। हालांकि दुल्हेंडी पर भी रोडवेज प्रशासन सवारियों की डिमांड पर दोपहर बाद तक लोकल रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर देता था। मगर कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार दुल्हेंडी पर पूरा दिन ही रोडवेज बसों का पहिया थमा रहेगा। सभी बसों को रोडवेज कर्मशाला में खड़ा किया जाएगा।
वर्जन:::
होली पर्व पर रोडवेज विभाग ने निर्धारित सभी रूटों पर बसों का संचालन किया। किसी रूट पर कम मुसाफिर थे, तो भी बसें रवाना की गई। दुल्हेंडी पर बस सेवाएं बाधित रहेंगी और रोडवेज कर्मचारी भी छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दुहन, महाप्रबंधक भिवानी डिपो।
वर्जन:::
रविवार और होली होने की वजह से दोपहर तक काफी कम मुसाफिर ही बस स्टैंड पर पहुंचे। निर्धारित शेडयूल के हिसाब से बसें चली। मगर दोपहर बाद इक्का दुक्का यात्री ही बस स्टैंड पर पहुंचे। इस वजह से अधिकतर बसें नहीं चल पाई।
विज्ञापन

- इंद्र सिंह वर्मा, एसएस भिवानी बस स्टैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें