फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पहला मामला देवसर मोड़ के नजदीक का है। हाउसिंग बोर्ड निवासी 50 वर्षीय राजेश ने बताया कि वह सरकारी अध्यापक है। शनिवार दोपहर करीब पौने बारह बजे वह अपने दोस्त के बेटे 14 वर्षीय अमन की परीक्षा दिलवाने के लिए बाइक पर लोहारू रोड स्थित एक स्कूल में जा रहा था। जब वो देवसर मोड़ के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार करेटा कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेश और अमन को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं दूसरा मामला शनिवार शाम करीब सात बजे का है। गांव रामपुरा निवासी महेश ने बताया कि उसका पिता 65 वर्षीय श्रीभगवान खेतीबाड़ी करता है। शनिवार देर शाम करीब सात बजे उसका पिता श्रीभगवान खेत से घर लौट रहा था। जब वो गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से बाइक चालक ने उसका टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें