फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हांसी-भिवानी रोड पर कैंटर से टकराई रोडवेज बस, कंडक्टर समेत कई घायल

Wed, 21 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बवानीखेड़ा। हांसी-भिवानी रोड पर बुधवार को सड़क किनारे खड़े कैंटर में हरियाणा रोडवेज की बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर सहित कुछ सवारियों को चोटें आईं जबकि टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चरखी दादरी के लिए रवाना हुई थी। ढाणी खुशहाल से आगे रोहतक-हांसी रेलवे लाइन पार करने के बाद बस सड़क किनारे खड़े कैंटर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर लगने से बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें