सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी क्रूजर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया। मामला 28 अगस्त का है।
हादसे में क्रूजर गाड़ी की टक्कर से कलिंगा वासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसने अब नौ दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक ने हादसे के बाद पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह बढ़ई है। 28 अगस्त को वह अपनी पत्नी हन्नी व परिवार की ही महिला ज्योति के साथ बाइक पर भिवानी जा रहा था। गांव सैय के पास गुलाब चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी। जिसमें वे तीनों घायल हो गए। उसे ज्यादा चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर ले जाया गया। शुक्रवार को उपचार के बाद परिजन घर ले आए थे, मगर सोमवार सुबह फिर से तबीयत खराब होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि घायल सुनील को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों, 6 वर्षीय बेटी जीया, 4 वर्षीय बेटी जानवी और बेटे 2 वर्षीय डुगू का पिता था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक ने उपचार के दौरान ही बयान दे दिए थे। क्रूजर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।