श्री श्याम जन्मोत्सव पर भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
भिवानी। चिरंजीव कॉलोनी स्थित श्रीश्याम मंदिर में कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर श्रीश्याम बाबा के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रियांशी शर्मा एवं द्वितीय स्थान दो प्रतिभागियों युग और कृष्णा को मिला। वहीं तीसरे स्थान पर दिनेश सिंगल के लड्डू गोपाल को दिया गया। प्रतियोगिता में 31 घरों से भगवान लड्डू गोपाल को सजाकर भाग लेने के लिए मंदिर में लाया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना, वरिष्ठ चिकित्सक सुषमा खासा एवं डॉ एनके गर्ग ने निभाई। कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा के भजनों का भी शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रमेश खासा, श्रीभगवान वशिष्ठ, नरोत्तम बागड़ी, सुशील सरदाना, प्रोफेसर सुरेंद्र कौशिक, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल का योगदान रहा।