फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटी बजाने से भगवान जाग जाते हैं, मुख्यमंत्री भी जाग जाएं : जयहिंद

Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते  डॉ. नवीन जयहिंद। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। घंटी बजाओ-गंदगी भगाओ, सरकार जगाओ मुहिम के तहत शुक्रवार को जयहिंद सेना के अध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद भिवानी पहुंचे। यहां एक निजी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में जयहिंद ने कहा कि सरकार की तरफ से अश्लील गानों पर रोक के लिए सख्त कानून व पॉलिसी बनानी चाहिए। एक घंटी बजाने से भगवान जाग जाते हैं तो मुख्यमंत्री भी जाग जाएं इसलिए यह अभियान चलाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गंद कल्चर फैला हुआ है। गाली, गुंडागर्दी, नशे व हिंसा का प्रचार हो रहा है। कुछ दिन पहले टटीरी गाना काफी चर्चा में रहा। ऐसे ही और भी कई गाने आते रहे हैं। इसके बाद हमने सोचा कि एक घंटी बचाने से भगवान जाग जाते हैं तो मुख्यमंत्री भी जाग जाएं इसलिए यह अभियान चलाया है।

उन्होंने कहा कि अश्लील गानों पर रोक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी व विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को भी इसे विधानसभा में मुद्दे को उठा कर चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि गन कल्चर के गाने बंद करने के दावे किए जा रहे हैं। उसके लिए तो पुलिस है लेकिन गंद कल्चर के लिए कौन है। यह प्रदेश के सभी 90 विधायक व सांसदों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें