फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से भूमि रजिस्ट्री मामले में एडीजीपी से जांच की सिफारिश

Thu, 26 Mar 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हिसार की पुलिस अधीक्षक ने फर्जी प्रॉपर्टी आईडी के जरिए भूमि रजिस्ट्री मामले में खुली जांच की सिफारिश एसीबी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर की है। यह जानकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई सूचना में सामने आई है।
विज्ञापन

मामला स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार की 25 जून 2025 की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में उन्होंने तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी भिवानी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और रजिस्ट्री क्लर्क सहित अन्य की मिलीभगत से फर्जी प्रॉपर्टी आईडी के माध्यम से प्रतिबंधित क्षेत्र में भूमि रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया था।
एसपी ने गोपनीय जांच का हवाला देते हुए इस मामले को गंभीर बताया। जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप केंद्र भिवानी के निरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से कराई गई। विश्लेषण अधिकारी ने शिकायतकर्ता के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर पाया। रिपोर्ट में तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और रजिस्ट्री क्लर्क सहित अन्य के विरुद्ध खुली जांच की अनुशंसा की गई थी।
विज्ञापन

अब एसीबी हिसार की पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने की सिफारिश की है ताकि आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें