फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रिवाइजिंग अथॉरिटी कम एसडीएम ने वार्ड अनुसार जारी की ड्राफ्ट मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू नगर पालिका के वार्ड पार्षदों का कार्यकाल करीब डेढ़ वर्ष पहले पूरा हो चुका है। शहर के वार्ड पार्षद व नपा अध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एसडीएम एवं रिवाइजिंग अथॉरिटी मनोज दलाल ने निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नगर पालिका लोहारू में चुनाव के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका लोहारू के आम चुनाव की नई वार्ड बंदी अनुसार 14 वार्ड बनाए गए हैं। इनकी प्रारंभिक मतदाता सूची विधानसभा के मतानुसार तैयार की गई है। लोहारू की मतदाता सूची में कुल मतदाता 11075 हैं। इनमें से 5759 पुरुष मतदाता तथा 5315 महिला मतदाता शामिल हैं।
एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि इस मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करना चाहता है। वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक नगर पालिका कार्यालय लोहारू में प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रिवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटान करेंगे। तत्पश्चात 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रिवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी, 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, रिवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा वोटर नगरपालिका में स्थापित इनफॉरमेशन एंड कलेक्शन सेंटर पर यह मतदाता सूची देखी जा सकती हैं। यहीं नही यह ड्राफ्ट मतदाता सूची जिला की ऑफिशल वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें