फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तविक संपत्ति धन नहीं संतुष्टि : बीके सुमित्रा

Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करतीं बीके सुमित्रा ब
विज्ञापन
भिवानी। आज के इस युग में मानव सुख सुविधाओं व शांति प्राप्त करने के लिए दिन-रात दौड़ धूप कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी उसे शांति प्राप्त नहीं होती। आधुनिक युग में पैसे व ताकत के बल पर शारीरिक शांति तो मिल सकती है, लेकिन उसे आत्मिक शांति अध्यात्म और योग से ही प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन

यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की शाखा सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शिव ध्वज फहराने उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कही। बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि दुखों से भरी इस दुनिया में वास्तविक संपत्ति धन नहीं अपितु संतुष्टि है। जोकि आत्मिक शांति से मिलती है और आत्मा को बल मिलता है। इस अवसर पर बीके आरती, बीके पुनम, बीके मिनाक्षी, कुमारी राघवी, बीके मनोज उपस्थित रहे।

गांव पुर में आयोजित कार्यक्रम में सुनाई धार्मिक रागनी
भिवानी। शहीद कवि फौजी जाट मेहर सिंह की याद में गांव पुर में तीसरा धार्मिक रागनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार बाली शर्मा, रणवीर सिंह जाखड़, सुरेश निंदाणा, डॉ. मक्खन लाल शर्मा, ओमबीर तंवर ने शिरकत की। हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से रागनी कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में कवि जाट मेहर सिंह युवा संगठन का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें