फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां ने लगाए युवक पर दुष्कर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दो बच्चों की मां के साथ शहर के अलग-अलग गेस्ट हाउसों में कई बार युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर यमुनानगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच भिवानी महिला पुलिस का सौंप दी। जिसके बाद महिला पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के ही कई गेस्ट हाउस भी खंगाले।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में यमुनानगर निवासी करीब 30 वर्षीय एक महिला ने यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत पर दर्ज हुई जीरो एफआईआर में आरोप लगाया कि भिवानी के एक गांव निवासी युवक ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी युवक 2019 से 2020 तक कई बार उसे धमकी देकर लगातार भिवानी बुलाता रहा और अलग-अलग गेस्ट हाउसों में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी युवक से उसकी जान पहचान मोबाइल फोन पर आई एक मिस्ड कॉल से हुई थी। जिसके बाद आरोपी से बातें होने लगी। आरोपी युवक लगातार उसके साथ फोन पर बातेें करता रहा और फिर जान पहचान बढ़ गई।
आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए भिवानी बुलाया और फिर उसे एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसे कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक मना करने पर उसे जान से मारने और बदनाम करने की भी धमकी दी। जिसके बाद आरोपी युवक उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा। महिला युवक की हरकतों से काफी परेशान हो गई तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मामला भिवानी के महिला पुलिस थाने में पहुंचा। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और उसके बाद उसकी निशानदेही पर शहर के ही अलग अलग हिस्सों में कई गेस्ट हाउसों में पहुंचकर जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन

वर्जन-
यमुनानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद जांच भिवानी महिला पुलिस के पास भेजी गई है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी है। महिला दो बच्चों की मां है जबकि युवक अविवाहित है। फोन पर उनकी जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें