फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजपूत समाज ने उठाई जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी देने की मांग

Thu, 14 Mar 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में बुधवार को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही राजपूत समाज की अनदेखी का विरोध जताया गया। वहीं राजपूत समाज ने जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी देने की मांग को उठाया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि सरकार किसी की भी रही हो, राजपूत समाज के राजनीतिक प्रतिनिधियों की हमेशा अनदेखी होती रही है। संख्या के आधार पर यदि राजपूत समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व दिया जाए तो वे 3 सांसद व 19 विधायक बनाने का दावा करते है। लेकिन राजनीतिक दल समाज की हमेशा उपेक्षा करते है। यदि यही स्थिति रही तो समाज को कोई बड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ेगा।
आरपी सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि जो भी राजनीतिक लोकसभा चुनाव में 2 सीट तथा विधानसभा चुनाव में 12 सीट देगा, उसी को राजपूत समाज द्वारा मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। मुख्य सलाहकार एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष कर्नल जगदीश सिंह तंवर ने कहा कि राजपूत समाज की जनसंख्या करीब 12 प्रतिशत के लगभग है। उसी अनुसार हर पार्टी में उम्मीदवारी मिलनी चाहिए। इस बार राजपूत समाज अपनी सरकार बनाने का भी प्रयास करेगा। यदि किसी भी पार्टी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो निर्दलीय उम्मीदवार घोषित करके चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर नेत्रपाल तंवर भिवानी, उदय सिंह तंवर, धर्मपाल सिंह, नरेश तंवर पालूवाश, रमेश तंवर, पवन ठाकुर, अनिल चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें