फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट झमाझम बरसे मेघा, 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

विज्ञापन
देर शाम आई बारिश में लाइटों के सहारे अपने गंतव्य को बढ़ते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
20 दिन लगातार धूप खिलने के बाद वीरवार को मौसम में बदलाव आया। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक बढ़ी। देर शाम साढ़े सात बजे अचानक बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद भी बूंदाबांदी चलती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही मौसम में ठंडक घुलने लगी थी। वीरवार सुबह भी मौसम बदला-बदला रहा और तेज हवाएं चली। दोपहर बाद तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंडक का अहसान करवाया। देर शाम करीब सात बजे ही आसमान में बादल छा गए। करीब सवा सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। साढ़े सात बजे अचानक ही तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब 20 मिनट तक चली। तेज बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों और सड़क किनारों पर पानी जमा हो गया। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी बना। किसानों का कहना है कि इस मौसम में बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। ओलावृष्टि होती है तो फसलों के लिए घातक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें