फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा वेटिंग हॉल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन वातानुकूलित वेटिंग रूम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब भिवानी रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियों को वातानुकूलित वेटिंग हाल की सुविधा मिलने जा रही है। इसका निर्माण अंतिम दौर में है। महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग वेटिंग हाल बनाया जा रहा है। साथ ही एक कॉमन रूम भी बनाया जा रहा है। 31 जनवरी को जीएम रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। रेलवे के जीएम इन वातानुकूलित वेटिंग हाल का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वेटिंग हाल का काम पूरा किया जाएगा। वेटिंग हाल निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब सात साल पहले रेलवे स्टेशन की व्यवस्था परिवर्तन के समय वेटिंग हाल को अधिकारियों के कार्यालय बना दिए गए थे। इसके कारण यहां पर यात्रियों के लिए कोई वेटिंग हाल नहीं था। कई साल तक रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित वेटिंग हाल की मांग उठती रही। इस पर मंथन भी हुआ, लेकिन अब काम पूरा होने जा रहा है। रेलवे के जीएम संभावित दौरे को लेकर रेलवे विभाग भी अन्य तैयारियों में जुटा हुआ है। रेलवे स्टेशन पर सफाई, रेल की पटरियों के बीच पत्थर भरने, शौचालय की व्यवस्था को ठीक करने के कार्य में कर्मचारी जुटे हैं।
रोजाना करीब 35 हजार रेलयात्री करते हैं सफर, 12 ट्रेनों का होता है आवागमन : जिले से रोजाना करीब 35 हजार रेलयात्री रोजाना सफर करते हैं। अकेले भिवानी जंक्शन से 12 ट्रेनें रोजाना आवागमन करती हैं। उनके द्वारा लोग देश के विभिन्न राज्यों और एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्री करते हैं। तीन रेल गाड़ियां सप्ताह में दो दिन और एक रेल गाड़ी सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही है। भिवानी रेलवे जंक्शन से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, यूपी, बिहार सहित अन्य प्रांतों में लोग सफर करते हैं। यही वजह है कि भिवानी जंक्शन पर लगभग प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी मध्य पड़ाव की वजह से होता है। इतने स्थानों के यात्री होने के बावजूद यहां पर वेटिंग रूम न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित वेटिंग रूम का कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही यह बनकर तैयार हो जाएंगे। रेलवे विभाग अपने यात्रियों को सुखद यात्रा के ध्यान में रखकर उनकी सुविधा अनुसार कार्य कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर लंबे से चल रहे वेटिंग रूम की मांग अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन

- जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें