फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे स्टेशन बना पार्किंग जोन, ऑटो चालकों की मनमानी से जाम में फंसे यात्री

Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी रेलवे स्टेशन पर जाम खुलवाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी के कारण हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रेन के आने-जाने के समय स्टेशन के बाहर निकलना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। जाम हटाने में रेलवे पुलिस को हर बार मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दरअसल इस समय शहर में करीब सात हजार ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऑटो चालक रेलवे स्टेशन के बाहर सवारियों की तलाश में खड़े रहते हैं। ट्रेन के पहुंचते ही चालक अपने ऑटो स्टेशन के ठीक गेट के सामने रोक देते हैं और सवारियां बैठाने लगते हैं।
इससे स्टेशन के बाहर न केवल स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी होती है बल्कि पैदल यात्रियों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन गेट के सामने लगने वाले जाम पर रोक लगाने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई है। जीआरपी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो के लिए अलग जगह निर्धारित की गई है। नियम तोड़ने और जाम लगाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन पर आज इन ट्रेनों का होगा संचालन
गाड़ी संख्या 09733/34 जयपुर-भिवानी-जयपुर ट्रेन (31 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 09639/40 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन (61 ट्रिप)
04716 सांई नगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक (10 ट्रिप), प्रत्येक रविवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें