फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली पर केवल एक शिफ्ट में होगा रेलवे आरक्षण कार्य

Mon, 10 Mar 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे की ओर से होली (14 मार्च) के त्योहार पर आरक्षण केंद्रों पर बुक होने वाली टिकटों का कार्य एक शिफ्ट में किया जाएगा। आरक्षण का कार्य एक शिफ्ट में केवल छह घंटे तक ही चलेगा। एक शिफ्ट में कार्य होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, रेलवे ने यात्रियों को समय रहते आरक्षण करवाने के लिए आगाह किया है।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे की ओर से बीकानेर रेल मंडल के आरक्षण केंद्रों पर आरक्षण कार्य होली वाले दिन केवल एक शिफ्ट में होगा कार्य किया जाएगा। रेलवे की ओर से यह फैसला होली के त्योहार के चलते लिया गया है। ताकि रेलवे कर्मचारी अपने-अपने घरों में त्योहार का आनंद ले सके।
बीकानेर मंडल पर होली के दिन 14 मार्च को बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़ के आरक्षण केद्रों पर केवल एक शिफ्ट में 8 बजे से 2 बजे तक आरक्षण कार्य किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने सूचना को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को समय से आरक्षण करवाने के लिए आगाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें