फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटरी को दुरुस्त करने के लिए दिनभर जुटे रहे रेलवे कर्मचारी

Thu, 08 Aug 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बुधवार देर रात मालगाड़ी के इंजन के नीचे आए नंदी से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण वीरवार को पूरे दिन रेलवे वर्कर्स व इंजीनियरों की टीम पटरी काे दुरुस्त करने में जुटी रही। वहीं अन्य पटरियों से रेलगाड़ियों का संचालन करवाया गया। पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण ज्यादातर रेलगाड़ियां चार से पांच घंटों तक लेट हुई। वीरवार शाम तक 22 घंटे बाद पटरी को दुरुस्त करके रेलगाड़ियों का संचालन नियमित हो पाया।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास रेवाड़ी की तरफ से मालगाड़ी भिवानी रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। जब मालगाड़ी जीतुवाला रेलवे फाटक के पास पहुंची तो अचानक मालगाड़ी के सामने नंदी आ गया। जिसे मालगाड़ी ने बुरी तरह से कुचल दिया। और मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। इस कारण पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण बठिंडा-रेवाड़ी एक्सप्रेस गाड़ी को रद्द करना पड़ा। क्योंकि बठिंडा-रेवाड़ी एक्सप्रेस 9:55 पर भिवानी स्टेशन पर पहुंचती है। लेकिन साढ़े नो बजे के आसपास ही यह हादसा होने के कारण गाड़ी को बवानीखेड़ा से ही लौटाना पड़ा। इसके कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। वहीं सिरसा-तिलकब्रिज एक्सप्रेस समेत ज्यादातर अन्य गाड़ियों चार से पांच घंटे तक लेट हुई। वीरवार को रेलवे ट्रैक को ठीक करने के लिए रेलवे वर्कर्स व इंजीनियरों का अमला दिनभर जुटा रहा। शाम तक 22 घंटे पटरी दुरुस्त होने के बाद रेलगाड़ियों का संचालन नियमित हुआ।
विज्ञापन


रेलगाड़ी के सामने सांड़ आने के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद वीरवार शाम तक रेलवे वर्कर्स व इंजीनियरों की टीम ने ट्रैक को ठीक किया। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी ट्रेन लेट हो गई थीं।
विज्ञापन

- कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें