फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी जंक्शन पर रेल यातायात रहा प्रभावित

Mon, 20 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के जंक्शन से वॉशिंग लाइन पर ट्रेनों की अधिकता और लिक रैक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज रेल सेवा अपने निर्धारित समय से 11 घंटे 30 मिनट देरी से 20 जनवरी को सुबह सात बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा रेल सेवा सोमवार को रेवाड़ी के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर भिवानी से संचालित हुई अर्थात यह रेल सेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही। वहीं ट्रेन संख्या 54787 भिवानी-रेवाड़ी रेल सेवा सोमवार को रद्द रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12556 बठिंडा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से भिवानी जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन का भिवानी जंक्शन पहुंचने का समय पांच बजकर 53 मिनट था। लेकिन ट्रेन 30 मिनट की देरी से पांच बजकर 53 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें