फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशा बेचने की शिकायत पर ढिगावा मंडी के मेडिकल स्टोर पर डाला छापा, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Tue, 29 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावामंडी में मेडिकल स्टोर पर दवाओं की जांच करती जिला औषधी नियंत्रक की टीम। संवाद
विज्ञापन
ढिगावा मंडी । नशा बेचने की शिकायत पर सोमवार दोपहर बाद जिला औषधि नियंत्रक की टीम ने ढिगावामंडी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा डाला। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाएं बरामद की गईं जिन्हें युवा वर्ग नशे के रूप में प्रयोग कर रहे थे। टीम के साथ बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश शर्मा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे जबकि सुरक्षा के लिए लोहारू पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्रवाई देर शाम तक चली।
विज्ञापन

गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत बनाई गई कमेटी द्वारा दी गई शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जांच में प्रतिबंधित दवाओं की खेप मिलने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
गांव के सरपंच धर्मबीर नेहरा ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए बनाई गई कमेटी ने लंबे समय से मेडिकल स्टोर पर निगरानी रख रही थी। सोमवार को मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा लेकर बाहर आए एक युवक को टीम ने पकड़ा। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना एसडीएम को दी गई। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला औषधि नियंत्रक की टीम को मौके पर भेजा। मौके से नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं।
विज्ञापन


कमेटी प्रधान बोले-बच्चों तक पहुंच रहा था नशा
नशा मुक्ति कमेटी के प्रधान संदीप ने बताया कि मेडिकल स्टोर से लंबे समय से युवाओं को नशीली दवाएं बेची जा रही थीं। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि नाबालिग तक इंजेक्शन लेने लगे थे। प्रशासन से सहयोग का भरोसा मिलने के बाद कमेटी ने एक बोगस ग्राहक को दवा लेने के लिए भेजा जो स्टोर संचालक से दवा लेकर लौटा। इसके तुरंत बाद कार्रवाई के लिए एसडीएम को सूचना दी गई।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोले-जांच निष्पक्ष, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा गठित नशा मुक्ति कमेटी की शिकायत पर प्रशासन ने छापेमारी करवाई है। जांच में निष्पक्षता बरती जा रही है और ड्रग इंस्पेक्टर यह पता लगाने में जुटे हैं कि प्रतिबंधित दवाएं कहां से लाई गईं और इनकी मात्रा कितनी है। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें