फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आंध्र प्रदेश में पुर के ट्रक चालक की लुटेरों ने की चाकू घोंपकर हत्या

Wed, 19 Jul 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक जगदीश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। भिवानी जिले के गांव पुर निवासी ट्रक ड्राइवर की आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर के पास विजयनगरम में लुटेरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी और सामान को लूट लिया। वारदात 13 जुलाई रात की है। मृतक की पहचान जगदीश (47) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जगदीश छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक ट्रांसपोर्ट में ट्रक का ड्राइवर था। आंध्र प्रदेश पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद परिजन विशाखापट्टनम पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजन हवाई जहाज से शव को लेकर गांव पुर में पहुंचे। बुधवार दोपहर बाद परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया।
गांव पुर निवासी अजीत व श्रीभगवान यादव ने बताया कि उसका भाई जगदीश रायपुर से ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में 11 जुलाई को लोहे के गाटर लोड करके निकला था। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम शहर के पास विजयनगरम में अज्ञात लोगों ने ट्रक को लूट लिया और चाकू घोंपकर जगदीश की हत्या कर दी। लुटेरों ने ड्राइवर की हत्या के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक में लोड सामान को दूसरी गाड़ी में डाल कर कबाड़ी की दुकान पर बेच डाला।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। मृतक के छोटे भाई अजीत दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तो पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जब उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि लूट की घटना में मौजूद क्रेन, लेबर व कबाड़ी तक का पता लग चुका है, परंतु कबाड़ी को सामान बेचने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस पता नहीं लगा पाई।
परिजनों का आरोप है कि आंध्र प्रदेश पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों ने आंध्र प्रदेश सरकार से लुटेरों को पकड़कर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दो दिन बाद मिली सूचना
परिजनों ने बताया कि जगदीश रायपुर से ट्रक में 11 जुलाई को लोहे के गाटर लेकर निकला था। विशाखापट्टनम के पास विजयनगरम में लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी और ट्रक को लूट लिया। हत्यारों ने जगदीश के शव को रेलवे की पटरी पर डाल दिया। दो दिन बाद उनके पास बलियाली के एक ट्रक ड्राइवर से सूचना मिली कि जगदीश का ट्रक लापता हो चुका है और उसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रांसपोर्ट मालिक से भी संपर्क हुआ और उन्होंने बताया कि दो दिन से जगदीश से संपर्क नहीं हो रहा है। शव को रेलवे की पटरी पर डाल दिया। इसके बाद परिजन पहुंचे और विशाखापट्टनम के शव गृह में रखें शव की शिनाख्त की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर बुधवार को हवाई जहाज से लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दिल्ली से शव को लेकर अपने पैतृक गांव पुर में पहुंचे जहां दोपहर बाद जगदीश यादव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें