हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सामान्य अस्पताल में आयुष विभाग के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से कर्मचारियों ने जल्द मांगों को पूरा करने अन्यथा दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से अपनी आवाज उठाने की चेतावनी दी।
मंगलवार को धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान रमेश मौड़ी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार उदासीन रवैया अपना रही है। दो वर्ष के कार्यकाल के बावजूद अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं पाई।
धरने में सर्व कर्मचारी संघ भिवानी सचिव बलवान सिंह दहिया ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने लोक लुभावने वायदे किए, मगर कोई भी पूरा नहीं कर सकी। इस अवसर पर रमेश मोड़ी, मीरा रानी, सन्तोष देवी, हरनंद, सुरेंद्र, ईश्वर सिंह, रविंद्र, हनुमान, बिमलेश काकड़ोली, जोगेंद्र, जगदीश प्रसाद, रामफल, कर्मबीर बिलावल आदि मौजूद रहे।