फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहरी दायरे में अब संपत्ति मालिक स्वयं कर सकेंगे प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब शहरी दायरे में स्थित संपत्ति की प्रॉपर्टी आईडी (पीआईडी) का सत्यापन स्वयं संपत्ति मालिक कर सकेंगे। इसके लिए एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में सभी संपत्तियों का सर्वे कर प्रॉपर्टी आईडी तैयार कर एनडीसी पोर्टल पर आम जनता के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपनी संपत्ति की पहचान कर प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन करें। प्रॉपर्टी लॉक होने के बाद अन्य लोग इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा समय-समय पर सरकार द्वारा दी जाने वाली छूट और अन्य सेवाओं की जानकारी भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यदि संपत्ति में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो नागरिक एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर उसे दुरुस्त करवा सकते हैं। सत्यापन में किसी समस्या के मामले में नगर परिषद के कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है।

प्रॉपर्टी आइडी सत्यापन में मदद करेंगे कर्मचारी
प्रॉपर्टी आइडी सत्यापन के लिए नीरज चौहान (7404266270), नरेश (8059306262), देवेन्द्र सिंह (9996863554), सहदेव (9518603048), राजीव (8708107006), विकास (7015061558), मोहित (9050130844), देवेन्द्र (8708572603), रोहित यादव (7357797077) से संपर्क किया जा सकता है। इन कर्मचारियों को प्रॉपर्टी आइडी सत्यापन सहायता के लिए ड्यूटी दी गई है।
विज्ञापन



नगर परिषद द्वारा प्रॉपर्टी आईडी की स्वयं सत्यापन की व्यवस्था कराने से पीआईडी से संबंधित अधिकांश शिकायतों का निवारण भी होगा वहीं कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे की प्रॉपर्टी का गलत सत्यापन नहीं करा सकेगा। ये व्यवस्था शहरी दायरे के संपत्ति धारकों के हित और सुविधा के लिए बनाई गई है। -गुलजार मलिक, जिला नगर आयुक्त, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें