फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वारों पर नहीं ‘तीसरी आंख’ का पहरा

Sun, 16 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एलआईसी रोड की तरफ अ​धिवक्ता चैंबर्स की वाहन पार्किंग का मुख्य रास्ता।
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अब तक ‘तीसरी आंख’ यानी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं हो सकी है जबकि परिसर के बाहरी हिस्से में हाल ही में हुई वारदात के बाद जिला बार एसोसिएशन की ओर से सीजेएम के माध्यम से उपायुक्त को कैमरे लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

मांग के बावजूद मुख्य गेटों पर सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं। हालांकि अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में जिला बार एसोसिएशन ने स्वयं अपने स्तर पर 35 बिंदुओं पर कैमरे लगवाए हैं और बंद पड़े कैमरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू भी करा दिया गया है।
बता दें कि सितंबर माह में पेशी पर आए दो लोगों के साथ आए एक युवक पर चाय की दुकान पर फायरिंग की वारदात हुई थी। आरोपी वारदात के बाद एलआईसी मार्ग की ओर से भाग गए थे। उस घटना के बाद से ही मुख्य प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग लगातार उठ रही है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की ओर आने वाले मुख्य तौर पर तीन रास्ते हैं गेट नंबर एक और दो कचहरी मार्ग की ओर जबकि तीसरा मुख्य गेट एलआईसी रोड की तरफ खुलता है। इसके अतिरिक्त भिवानी तहसील कार्यालय के लेखाकारों की ओर से लगी दीवार में छोटे कट बने हैं जिनसे होकर लघु सचिवालय परिसर में रोजाना हजारों लोग पिछले हिस्से से आवाजाही करते हैं। इन सभी संवेदनशील बिंदुओं पर लंबे समय से कैमरों की मांग की जा रही है।
अधिवक्ता चैंबर्स और वाहन पार्किंग स्थल पर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन मुख्य गेटों पर कैमरे न होने से संदिग्ध गतिविधियों का जोखिम बना रहता है। जिला न्यायालय परिसर में प्रतिदिन करीब ढाई से तीन हजार लोग आते हैं जबकि दो हजार से अधिक अधिवक्ता यहां नियमित प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी बेहद आवश्यक मानी जा रही है।


सितंबर माह में जिला न्यायालय में पेशी पर आए लोगों के साथ आए एक युवक पर चाय की दुकान पर फायरिंग की वारदात हुई थी। उसी दौरान सीजेएम के माध्यम से उपायुक्त को बार एसोसिएशन की तरफ से मुख्य प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया था। जिला प्रशासन को चाहिए कि लघु सचिवालय के चारों तरफ के रास्तों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराए। लघु सचिवालय के केवल फ्रंट के प्रवेश रास्ते पर ही सीसीटीवी लगे हैं जबकि पिछले हिस्से में कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि जिला न्यायालय परिसर में पेशी पर अपराधी भी आते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी होना बेहद जरूरी है। - एडवोकेट संदीप तंवर, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें