फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani Murder: तीन दिन से लापता प्राइवेट स्कूल टीचर की गला रेतकर हत्या, सिंघानी में नहर के पास मिला शव

Wed, 13 Aug 2025 12:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया।  मृतका के पिता संजय, जो गांव ढाणी लक्ष्मण के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी 11 अगस्त की दोपहर से लापता थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में बुधवार सुबह नहर के पास एक 19 वर्षीय महिला शिक्षिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीषा (19) के रूप में हुई, जिसकी तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। मनीषा पिछले तीन दिन से लापता थी और उसका मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों ने 11 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी।  

विज्ञापन


लोहारू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौके पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। शव के पास मनीषा की जूती और दुपट्टा पड़ा था, जबकि घटनास्थल पर घसीटे जाने के निशान भी मिले। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और शव को सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया।  मृतका के पिता संजय, जो गांव ढाणी लक्ष्मण के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी 11 अगस्त की दोपहर से लापता थी। पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क जाम
शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। मनीषा के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लोहारू, सिवानी, भिवानी और पिलानी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को सिंघानी बस स्टैंड पर जाम कर दिया। परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।  मौके पर डीएसपी संजीव गौड़, लोहारू पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत करने और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें