फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग लेकर डीईईओ से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल से मुलाकात कर शिक्षकों, विद्यालयों और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर केवल शिक्षण कार्य में लगाने तथा जिला कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान भूपेंद्र चाहर और जिला महासचिव सुमित शर्मा ने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों से जनगणना, एसआईआर, परिवार पहचान पत्र और उल्लास अभियान सहित कई गैर शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं। इसके कारण शिक्षक करीब तीन माह से नियमित रूप से बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर एफएलएन कक्षाओं के परिणामों को लेकर अधिकारियों का दबाव भी बनाया जा रहा है।
उन्होंने मांग की कि शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी न लगाई जाए, क्योंकि इससे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इस संबंध में प्रशासन स्पष्ट आदेश जारी करे, ताकि निदेशक स्तर के आदेशों का जिला स्तर पर भी पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को उनके मूल दायित्व, यानी विद्यार्थियों को पढ़ाने तक ही सीमित रखा जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान भूपेंद्र चाहर ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से जिला कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और सिटीजन चार्टर लागू करने की भी मांग की। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए 15 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में राज्य सचिव शोभित सांगवान, जिला संगठन सचिव कृष्ण मलिक, जिला उपप्रधान राजेश बिधनोई, कार्यालय सचिव शिव धन यादव, अरुण ढिल्लों, रमेश धतरवाल और भिवानी खंड प्रधान रामावतार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें