ग्राम पंचायत सीसर खास खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में मौजूद अतिथि,खिलाड़ी व ग्रामीण।
भिवानी। ग्राम पंचायत सीसर खास में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अर्जुन अवॉर्डी दीपक हुड्डा व विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बुरा एवं ग्राम पंचायत सीसर खास की ओर से किया गया।
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि लड़कों की 400 मीटर दौड़ जूनियर अंडर 10 में प्रतीक प्रथम, शुभम द्वितीय, वीरसिंह तृतीय रहा। लड़कों की 400 मीटर दौड़ जूनियर अंडर 14 में पंकज प्रथम, हर्ष द्वितीय, वंश तृतीय रहा। वहीं लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में काफी प्रथम, विशाखा द्वितीय, आयशा व पायल तृतीय रही। वहीं सीनियर लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, सचिन द्वितीय, विनोद व रूपेश रहा। इस प्रकार 100 मीटर बुजुर्गों की रेस में दिलबाग प्रथम, रणवीर द्वितीय, कश्मीर तृतीय रहा।प्रतियोगिता के समापन पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। संवाद