भिवानी। भीम खेल परिसर में आयोजित होने जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बिजली मंत्री सोमवार शाम को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे, जहां पर जिला प्रशासन की तरफ से डीसी नरेश नरवाल, एसपी वरुण सिंगला और भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भीम खेल परिसर में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह में बिजली मंत्री रणजीत सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बिजली मंत्री सोमवार शाम को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से डीसी नरवाल और एसपी वरुण सिंगला ने बिजली मंत्री का स्वागत किया। वहीं पार्टी की तरफ से बीजेपी जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ ने स्वागत किया। इस दौरान बिजली मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान बीजेपी जिला महामंत्री शिव कुमार पारासर, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया, भानू प्रकाश, बिमला शर्मा, प्रेम धमीजा मौजूद रहे। संवाद