फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सुबह सवेरे दी घरों में दस्तक

Sun, 29 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सुबह सवेरे बैंक कॉलोनी में बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने घरों में दस्तक दी और दरवाजे खटखटाये तो सब हैरान रह गए। विजिलेंस टीम ने एक के बाद एक आधा दर्जन कॉलोनियों में अभियान चलाया और बिजली चोरी के 10 मामले पकड़े। दो के बिजली मीटर भी उखाड़े। लोगों विरोध भी किया।
विज्ञापन

रेवाड़ी से बिजली निगम की विजिलेंस टीम और स्थानीय टीम निगम कर्मचारियों ने मिलकर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अभियान चलाया। टीम ने सबसे पहले बैंक कॉलोनी में छापेमारी की। इसके बाद टीम ने हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र, भारत नगर, ढाणी सरोगियान, अनाथ आश्रम के सामने छापेमारी की। अधिकतर जगह डायरेक्ट कुंडी से सप्लाई चल रही थी। निगम टीम ने 10 जगह चोरी पकड़ी। दो जगह से बिजली के मीटर ही उखाड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया मगर विजिलेंस टीम के साथ कुछ पुलिस कर्मी होने के कारण लोग खुलकर विरोध नहीं कर सके। मामले में जेई महेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी विजिलेंस और भिवानी बिजली निगम टीम ने संयुक्त जांच अभियान चलाया है। 10 चोरी के मामले पकड़े है। अब इन पर जुर्माना तय किया जाएगा। टीम में रेवाड़ी विजिलेेंस टीम के साथ स्थानीय जेई महेंद्र कुमार के अलावा लाइन मैन सुनील, शिवचरण, फोरमैन वजीर सिंह, रामफल शामिल रहे।
रात को होती है चोरी, इसलिए सुबह-सवेरे छापेमारी
अक्सर बिजली चोरी करने देर सायं कुंडी कनेक्शन यानी डायरेक्ट सप्लाई जोड़ते है और सुबह सात-आठ बजे हटा लेते है। ऐसे में बिजली निगम के कर्मचारी ऑफिस समय में पहुंचते है तो उन्हें कुछ नहीं मिलता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी से आई बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने सुबह सवेरे साढ़े पांच बजे छापेमारी की ताकि लोगों के उठने से पहले ही चोरी पकड़ी जा सके।
विज्ञापन

आमदनी आठ हजार, बिल आवै चार हजार कुकर भरा
बैंक कॉलोनी से बुजुर्ग महिला रामदेई, महिला सुनीता, लक्ष्मी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। महिला रामदेई ने बताया कि महीने में घर की आमदनी तो आठ हजार है और बिल आवै चार हजार का। कुछ भी कोनी चलाते, फेर भी मीटर भाजी जा है। कुकर भरा इतना बिल। इस कारण घनखरे लोग सीधे तार जोड़े है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें