फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा डेढ़ साल के नीरज की मौत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजीव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय नीरज की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

मां तुलसा के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव कलानी निवासी तुलसा करीब 25 दिन पहले अपने मायके भिवानी की राजीव कॉलोनी आई थी। वह अपने माता-पिता के साथ रहकर मजदूरी करती थी। सोमवार सुबह वह काम पर गई थी। इसी दौरान उसके पिता ने फोन कर नीरज की मौत की सूचना दी। बच्चा घर के अंदर फर्श पर प्लास्टिक के कट्टे पर लेटा मिला था।
परिजन नीरज को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुलसा के अनुसार बच्चे की तबीयत खराब थी और उसने उसे दवा दिलाई थी। सोमवार सुबह दवा देने के बाद वह काम पर चली गई थी। सेक्टर-13 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें