फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तिगड़ाना में जोहड़ के पास पड़ी मिली डाक, जांच के लिए पहुंचे डाकघर अधिकारी

Sun, 18 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तिगड़ाना में जोहड़ के पास पड़ी मिली डाक की  जांच करते डाकघर अधिकारी संजय कुमार वर्मा। 
विज्ञापन
चांग (भिवानी )। गांव तिगड़ाना में शनिवार सुबह मंढ़ाणा रोड पर स्थित डाबर जोहड़ किनारे ग्रामीणों को सैकड़ों सरकारी डाक और जरूरी दस्तावेज बिखरे हुए मिले। दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस, प्रमाणपत्र, बैंक पत्र, पेंशन से जुड़े पत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कागजात शामिल थे। ग्रामीणों ने तुरंत घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

डाक कर्मचारी ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतते हुए जोहड़ के पास डाक को फेंक दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह काम डाकघर में नियुक्त एक कर्मचारी ने किया है, जो कि घटना के बाद से फरार है। ग्रामीणों ने कहा कि वे यहां सुबह सैर करने के लिए आए थे, तब उन्होंने देखा कि डाबर जोहड़ के पास कई डाक बिखरी पड़ी हैं। उन्होंने तुरंत इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने के उद्देश्य से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।कई ग्रामीण महीनों से अपनी डाक का इंतजार कर रहे थे, जिसमें उनके काफी अहम दस्तावेज थे। ग्रामीणों ने वीडियो के माध्यम से संबंधित विभाग से मांग की है कि अपनी ड्यूटी के प्रति इतनी बड़ी लापरवाही बरतने वाले डाक कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
6 छात्रों को सौंपी अंकपत्र
जोहड़ पर पड़े डाक में से गांव तिगड़ाना के विद्यार्थियों सुमित, शालिनी, चंचल, प्रशांत तंवर, कृति व प्रीति को ग्रामीणों ने उनकी मार्कशीट पहुंचाई, जिसके लिए वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




गांव तिगड़ाना में जोहड़ के पास पड़े मिली डाक की जांच की जा रही है। उनमें ज्यादातर डाक मार्च व अप्रैल 2024 की मिली है। जांच के बाद ही संबंधित डाक कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संजय कुमार वर्मा, इंचार्ज मुख्य डाकघर, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें