नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी में मृतक के परिजों के बयान लिखते पुलिस अधिकारी।
भिवानी। चेक बाउंस मामले में पीओ की जेल जाने के तीन दिन बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। वहीं मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी से जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि चरखी दादरी जिला के गांव मंदौली निवासी 50 वर्षीय बलजीत इसी आठ सितंबर को चेक बाउंस मामले में पीओ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिसे जेल भेजा गया था। बुधवार को बलजीत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे जेल प्रशासन के कर्मचारी जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं इलाज के दौरान बलजीत ने दम तोड़ दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था और गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता था।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि मृतक के पिता धर्म सिंह के बयान दर्ज कर शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद