भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद, नेशनल हेल्थ मिशन और एएलआईएमसीओ की ओर से चल रहे चार दिवसीय दिव्यांग चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। चार दिवसीय शिविर में कुल 260 बच्चों के यूडीआईडी कार्ड, रेल पास तथा बस पास बनवाए गए।
परीक्षण के लिए चौथे दिन खंड तोशाम तथा सिवानी के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे पूर्ण प्राथमिक से 12 वीं कक्षा तथा पीएमश्री विद्यालय के कक्षा 6 से 12 के 67 छात्र-छात्राओं का मेडिकल कैंप सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा भिवानी विवेक अधलखा, सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार विशेष अध्यापक के कुशल मार्गदर्शन में लगाया गया।
कैम्प के अंतिम दिन बच्चों की शारीरिक विकलांगता, मानसिक मंदता, दृष्टि विकलांगता, मूक बधिरता आदि का विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया गया। इसके अलावा व्हील चेयर, तिपाया साइकिल, कृत्रिम अंग, श्रवण यन्त्र, बैसाखी, एमआर किट के लिए बच्चों का पंजीकरण एएलआईएमसीओ के माध्यम से किया गया। इस दौरान प्रवीण कुमार अजय कुमार, डॉ. नवीन, मंगाराम, मोती सिंह, कुंवरजीत मौजूद रहे।