फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर होगी पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
बैठक में दिशा-निर्देश देते पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार को जिले भर के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने की। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को दशहरा पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से पैनी नजर रखने और हर जगह चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शाम व रात के समय पुलिस राइडर व पीसीआर की गश्त बढ़ाने की भी सख्त हिदायतें दी। एसपी ने कहा कि नवरात्र के दौरान भी सभी पुलिस अधिकारी अपने इलाके में प्रभावी गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का काम करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने क्राइम बैठक में मौजूद पुलिस अनुसंधान अधिकारियों व चौकी इंचार्ज के साथ थाना एसएचओ को निर्देश दिए कि वे तय समय के अंदर शिकायतों पर केस दर्ज कर प्रभावी कदम उठाएं। एसपी ने महिला के विरुद्ध अपराध में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायतें दीं कि पुलिस चौकी व थानों में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ पुलिस विनम्रता पूर्वक व्यवहार करे और उनकी समस्या सुनकर परिवार हासिल कर उसकी रसीद काटकर उसे दें। थाना और चौकियों में लंबित नंबरी परिवादों को समयानुसार निपटाया जाए। चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस शाम और रात के समय गश्त बढ़ाए। उन्होंने कहा कि चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट व धोखाधड़ी मामलों में आरोपियों की तत्परता से धरपकड़ की जाए। पीओ और बेल जंपर, अति वांछित अपराधियों के साथ पेरोल जंपर की गिरफ्तारी के भी अथक प्रयास किए जाएं। एसपी ने सीएम विंडो, हर समय पोर्टल पर शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। सड़कों पर बिना नंबरों के वाहनों की चेकिंग व बिना कागजात वाहनों पर कार्रवाई की जाए। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक्साइज एक्ट के मामलों में भी पुलिस द्वारा तत्परता से प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायतें दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें