फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मत्स्य अधिकारी ने लौटाया 22,000 रुपये से भरा पर्स

Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गांव सिधनवा निवासी मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह ने ओबरा गांव में एक रेहड़ी पर भूलवश छोड़े गए करीब 22,000 रुपये और अन्य कागजात लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन

गांव नूनसर निवासी सज्जन सिंह यादव दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। दो दिन पहले सज्जन की पत्नी सुषमा यादव दिल्ली से अपनी ससुराल नूनसर आ रहीं थीं। इस बीच उन्होंने रास्ते में ओबरा स्टैंड पर एक रेहड़ी से सामान लिया। वह अपना पर्स इसी रेहड़ी पर भूल गईं। कुछ देर बाद मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह उसी रेहड़ी पर सामान खरीदने के लिए पहुंचे।
उन्होंने रेहड़ी संचालक से वहां रखे पर्स के बारे में जानकारी ली तो रेहड़ी संचालक ने अनभिज्ञता जताई। इसलिए बलबीर ने पर्स को खोलकर देखा तो उसमें करीब 22,000 और कुछ जरूरी कागजात रखे थे। एक कागज पर फोन नंबर भी लिखा था। बलबीर ने उस फोन नंबर पर संपर्क कर सुषमा को उनके पर्स के बारे में बताया। सुषमा परिजनों के साथ उसी समय वहां पहुंचीं और बलबीर से अपना पर्स ले लिया। पर्स मिलने पर सुषमा ने इस नेक काम के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें