फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान, 750 वाहनों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 750 वाहनों की चेकिंग की और 15 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान में मुख्य सड़कों के अलावा प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों को रोककर उनके कागजात जांचे। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर सर्च भी किया। चेकिंग के दौरान सात वाहन बिना नंबर के मिले। जबकि दो वाहनों के हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं थी। 18 वाहनों के चालान किए गए। जिन पर साढ़े 15 हजार रुपये के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि मोटर वाहन अधिनियम के निर्देशों के तहत अपने संपूर्ण दस्तावेज अपने पास रखें। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें