फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्द ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना संक्रमित बंदी शिवम के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने गार्द ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। वहीं, सिटी पुलिस थाना में हत्या, लूट, डकैती के मामलों में बंदी शिवम सहित तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बदमाश शिवम की तलाश में सीआईए, एंटी थैप्ट व्हीकल टीम, सिटी पुलिस सहित छह टीमें तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर आठ को आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। इस वार्ड में तोशाम पुलिस ने कैरू चौकी के अंतर्गत पेट्रोल पंप लूट मामले में आरोपी शिवम को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। जिसे न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसका 31 अगस्त को कोरोना टेस्ट कराया गया था। उसकी दो सितंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद उसे जिला सामान्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था। जबकि उसकी सुरक्षा में गार्द ड्यूटी लगाई गई थी। शिवम के आइसोलेशन वार्ड में दाखिले के दौरान शुक्रवार को पुलिस गार्द में एचसी नरेंद्र, सिपाही रवींद्र व एसपीओ जगबीर को तैनात किया गया था। मगर शिवम कोविड वार्ड से शुक्रवार दोपहर बाद फरार हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा। इसी मामले में एसपी संगीता कालिया ने तुरंत प्रभाव से तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाए जाने के आदेश दिए। वहीं सिटी पुलिस ने भी तीनों पुलिस कर्मचारियों सहित वार्ड से फरार हुए बदमाश शिवम के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,224 के तहत केस दर्ज किया है।
रिवाड़ीखेड़ा बैंक सहित पेट्रोल पंप लूट की वारदात में था शामिल
जींद के श्यामलो निवासी बदमाश शिवम के खिलाफ हत्या, लूट व डकैती के पांच मामले दर्ज हैं। शिवम रिवाड़ीखेड़ा के कैनरा बैंक लूट, कैरू पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप लूट की वारदात में भी शामिल था। जिसे पुलिस ने कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया था।
विज्ञापन

वर्जन-
आइसोलेशन वार्ड से बंदी फरार होने के मामले में लापरवाह तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- संगीता कालिया, एसपी भिवानी।
आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए बंदी शिवम की तलाश में सीआईए, एंटी थैप्ट व्हीकल टीम, सिटी पुलिस थाना व चौकी सहित छह टीमें तलाश में जुटी हैं। वहीं तीन पुलिस कर्मचारियों व फरार हुए आरोपी शिवम के खिलाफ सिटी पुलिस थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

- रवींद्र सिंह एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें