फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में अब तक 19 मौतें

विज्ञापन
16 फोटो लोगों की घरों में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल एक बुजुर्ग व्यक्ति (64) की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से अब तक जिले में 19 मौतें हो चुकी हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 34 संक्रमित केस सामने आए, जबकि 42 लोग ठीक हो गए।
विज्ञापन

सुबह आए चार मरीजों में एक सिवानी के वार्ड नंबर 13, एक गांव किरावड़, एक आदर्श नगर व एक केस डीसी कॉलोनी का शामिल है। अब तक जिले में कुल 1892 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1544 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 330 सक्रिय मामले हैं। शुक्रवार को जिले से 850 सैंपल लिए जा चुके हैं। सामने आए कोरोना के नए मामलों में सिवानी के वार्ड 13 निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति है। गांव किरावड़ की छह वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली है। आदर्श नगर में 29 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कॉलोनी से 27 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
रैपिड टेस्ट में 30 लोग संक्रमित केस मिले हैं। इनमें दो केस बृजवासी कॉलोनी, दो केस ढाणी राय सिंह, तीन केस हालु बाजार, दो केस बैंक कॉलोनी, सेक्टर 13 से तीन केस, हनुमान गेट क्षेत्र से एक केस, कृष्णा कॉलोनी से तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग झगड़े में हुआ था घायल, पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
गांव रामबास मंढोली कलां निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग 25 अगस्त को गांव में पारिवारिक झगड़े में घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इससे उसे हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और सवा पांच बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे, एक पुत्रवधू के साथ दस साल का पोता व 13 साल की पोती है, जिनकी स्वास्थ्य कर्मचारी जांच में जुटे हैं।
जिंदल अस्पताल में नौ सितंबर की रात को भी व्यक्ति ने तोड़ा था दम
हिसार के जिंदल अस्पताल में ही जिले के एक कोरोना संक्रमित ने नौ सितंबर की देर रात दम तोड़ दिया था, जिसकी जानकारी विभाग को लगी है। गांव जीताखेड़ी निवासी 43 वर्षीय एक व्यक्ति को सिर में चोट के कारण छह सितंबर को जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया था। उसी दिन उसका सैंपल लिया था, जिसकी सात सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे आईसीयू मेें रखा था। नौ सितंबर की रात सवा 11 बजे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह एक अन्य मरीज की भी पॉजिटिव पाए जाने पर मौत हुई थी।
वर्जन
कोरोना से हिसार जिंदल अस्पताल में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि वे खुद को सुरक्षित रखने के लिए हिदायतों की पालना करें और सामुदायिक दूरी रखते हुए मुंह पर मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार कोआर्डिनेटर कोविड-19 भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें