फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी ने मारी सरकारी गाड़ी को टक्कर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी ने हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी को टक्कर मारी। इस दौर - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल हरियाणा पुलिस की गाड़ी ने रविवार को हरियाणा सरकार की गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड धीमी होने से हादसा बच गया।
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि रविवार को भिवानी के सेक्टर 13 स्थित ग्राउंड में चल रहे पशु मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री का काफिला बाहर निकल रहा था कि इसी दौरान काफिले में शामिल एक हरियाणा सरकार की गाड़ी को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस के जवान मुख्य द्वार पर थे। पुलिस के जवानों ने वहां पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस की गाड़ी का बंपर फट गया, जबकि पुलिस की गाड़ी हरियाणा सरकार की गाड़ी के बंपर में उलझ गई। इस हादसे की वजह से सीएम काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां भी फंस गईं। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन हादसाग्रस्त गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इन दोनों गाड़ियों को हटाने के बाद सीएम का काफिला आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें