फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने दबोचे 21 आरोपी

Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में वाहनों के चालान करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 21 आरोपियों को दबोचा। यह लोग अवैध शराब, अवैध हथियार रखने, जुआ एवं सट्टा मामले में भगोड़े थे।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत भिवानी पुलिस की सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 44 टीमों का गठन किया गया। इनमें 217 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई जगह छापे मारे। न्यायालय से गैरहाजिर चार चार भगोड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। पांच संगीन धाराओं के तहत दर्ज अभियोग में कुल पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
एमवी एक्ट के तहत लेन चेंज के जुर्म में 97 गाड़ियों के चालान किए। मोटर वाहन अधिनियम नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के 176 चालान किए गए।

कार में अवैध शराब ले जा रहा एक गिरफ्तार

भिवानी। पुलिस ने कार से तीन पेटी बीयर समेत 17 पेटी अवैध शराब जब्त की है। थाना तोशाम पुलिस ईशरवाल रोड पर गांव पटोदी में मौजूद थे। इसी दौरान गांव ईशरवाल की तरफ से सफेद रंग की एक कार आई। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब मिली। गांव पटोदी खुर्द निवासी कार चालक सुनील पुलिस को शराब का परमिट और लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसलिए पुलिस ने कार से तीन पेटी बीयर समेत 17 पेटी देसी शराब और जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मजदूर की बेटी लापता, गुमशुदगी दर्ज

लोहारू। उपमंडल के एक गांव में मजदूरी के लिए आए एक परिवार की एक बेटी लापता हो गई। पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के कोटपूतली निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक गांव में अपने परिवार के साथ मजदूरी करने आया था। इस दौरान दो दिन पहले उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। पड़ोस और रिश्तेदारियों में पूछने पर भी वह नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें