फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में निकाली जन चेतना रैली

Mon, 28 Oct 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। जिला उपायुक्त महावीर कौशिक के आह्वान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने यूथ एंड इको क्लब के मिशन लाइफ के तहत जन चेतना रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को पराली जलाने के दुष्प्रभाव बताए गए।
विज्ञापन

कानूनी साक्षरता क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव वत्स के नेतृत्व में विद्यालय से शुरू यह रैली देवीलाल चौक, बस स्टैंड और सब्जी मंडी तक निकाली गई।
जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, जोकि मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरता के लिए हानिकारक है। उन्होंने पराली को मिट्टी में मिलाने के लाभ बताए। कहा कि इससे मित्र जीवों की संख्या बढ़ती है, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने में सहायक हैं।
प्रभारी डॉ. अनिल सैनी ने कहा कि प्रदूषण के कारण हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि अब सांस लेना भी कठिन होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके प्रबंधन के लिए सरकार प्रति एकड़ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी किसानों को प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को कृषि यंत्र भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेकर पर्यावरण को बचाना चाहिए। इको क्लब क्लब की प्रेसिडेंट छात्रा खुशबू, सुमित और महेश ने बताया कि यदि अभी हम जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हर घर में प्रदूषण के कारण मरीज होंगे। उन्होंने पेड़ लगाने, जल को बचाने और वनों का संरक्षण करने पर बल दिया। इस मौके पर सुरेश कुमार, मुकेश धानिया, नीरज शर्मा, मुकेश कुमार, अनिल कटारिया, बबीता, सोमबीर शास्त्री, मुनेश कुमारी, सुनीता, सुशीला, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें