फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वाहन का इंजन व चेसिस लगाकर गाड़ी चला रहा चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई कलां पुलिस थाने की टीम ने किसी दूसरे वाहन का इंजन और चेसिस लगाकर गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाने के सिपाही विजेंद्र को सूचना मिली कि एक वाहन किसी दूसरे वाहन का इंजन और चेसिस लगाकर दूसरे नंबर प्लेट से वाहन चला रहा है। इस पर पुलिस ने जूई के समीप नाका लगाकर वाहन को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी चालक झूंडावास निवासी नरेंद्र ने पुलिस को कागजात दिखाए। जिनका गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर से मिलान नहीं हुआ। इसके बाद उनकी ऑनलाइन जानकारी जुटाई तो गुरुग्राम निवासी कैलाशचंद के नाम पाया गया। जिसके बाद चालक नरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ और उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें