फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसरों के दबाव में दिव्यांग ने निगला जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खरकड़ी फाटक लाजपत नगर क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सोमवार शाम करीबन साढ़े पांच बजे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं दिव्याग के साथ आए परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह ही फाइनेंसरों से मिल रही धमकियों की शिकायत एसपी को दी गई थी। लेकिन शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी 47 वर्षीय मुकेश की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, दो लड़की बड़ी हैं जबकि दो लड़के छोटे हैं। उसका पति 2014 में बीमार हो गया था। इसी बीमारी की वजह से उसकी आंखे चली गई और पांवों ने भी काम करना बंद कर दिया। तभी से वे खाट पकड़कर बैठ गए हैं। बीमारी के दौरान करीबन पांच छह लोगों से मामूली रकम ली थी, जिसका ब्याज जोड़कर करीबन ढाई लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वे मूल से ज्यादा ब्याज पहले ही चुकता कर चुके हैं। मुकेश की बेटी एकता ने बताया कि सुबह करीबन दस बजे एसपी को लिखित शिकायत दी गई थी। जिसमें फाइनेंसरों द्वारा उसके पिता को लगातार धमकियां देने और पैसे ब्याज सहित लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें फाइनेंसरों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई गई थी। शाम को अचानक ही जब उसके पिता मुकेश की तबियत बिगडने लगी तो उन्हें जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी मिली। जिसके बाद वे उसे लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें