फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे भीम स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी

Sat, 25 Jan 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के भीम स्टेडियम में ​स्थित सिंथेटिक्स ट्रैक। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के भीम स्टेडियम में सिंथेटिक्स ट्रैक के हालात बदहाल हैं। ट्रैक काफी पुराना होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन ट्रैक पर सैकड़ों एथलेटिक्स खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। लेकिन स्टेडियम में किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने के कारण खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम ट्रैक पर लगी एल्युमिनियम धातु से बनी लाइनें भी चोर उखाड़ ले गए। इस कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के समय ट्रैक पर लगी लाइनों का स्टीक आंकलन नहीं आता और अभ्यास बाधित हो जाता है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए लगाए गया नेट भी फट चुका है। इसके अलावा स्टेडियम के रखरखाव व देखभाल के लिए किसी चौकीदार का प्रबंध नहीं है। इस कारण चोरों ने स्टेडियम को निशाना बनाया हुआ है और आए दिन कुछ ना कुछ सामान उठा कर ले जाते हैं।
ट्रैक पर खिलाड़ियों का अभ्यास करवा रहे कोच मंदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। ट्रैक के हालात बदहाल हैं। खिलाड़ी दौड़ लगाते समय गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। लेकिन खेल प्रशासन किसी प्रकार का ध्यान इस और नहीं दे रहा। कुछ दिन पहले चोर स्टेडियम में लगी एल्यूमीनियम की लगीं लाइनें उठा कर ले गए।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भीम स्टेडियम खेल परिसर में सिंथेटिक्स ट्रैक का निर्माण किया गया था। लेकिन ट्रैक को बने दस साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस कारण ट्रैक फिलहाल खराब हो चुका है। ट्रैक पर किसी प्रकार का चौकीदार नहीं है। स्टेडियम में कौन आ रहा है और क्या उठा कर ले जा रहा है, इस बारे में पूछने वाला कोई नहीं है।
मैं प्रतिदिन स्टेडियम में अभ्यास करने आता हूं। लेकिन ट्रैक के हालात खराब है। ट्रैक पुराना होने की वजह से अभ्यास करने में परेशानी आती है। ट्रैक पर लगी एल्युमिनियम रॉड टूटी हुई हैं। इस कारण पैर फिसल कर गिरने का डर हमेशा रहता है।
- खिलाड़ी सौर्य।
स्टेडियम पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है। ट्रैक कई जगह से टूटा हुआ है। नेट फटा हुआ है। पानी की सुविधा नहीं है। इसके अलावा खिलाड़ियों के बैठने के लिए व आराम करने के लिए उचित सुविधा नहीं है।
- खिलाड़ी आर्यन।
स्टेडियम पर प्रतिदिन खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। लेकिन ट्रैक के हालात बदहाल होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी आती है। मैं बतौर कोच यहां खिलाड़ियों का अभ्यास करवाता हूं। लेकिन ट्रैक पुराना होने के कारण खिलाड़ी ट्रैक पर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सरकार को उभरते खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए ताकि देश के लिए पदक ला सकें।
विज्ञापन

- मंदीप कुमार प्रशिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें