फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : नेशनल में जाने के लिए फटे गद्दों पर खिलाड़ियों को कुदवाया और नयों को कार्यालय में रखवाया

विज्ञापन
भीम स्टेडियम के सिंथेटिक्स एथलेटिक्स मैदान में हाई जंप लगाने के लिए रखे फटे हुए गद्दो पर जंप करता - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। फटे हुए गद्दों पर नेशनल में जाने वाले खिलाड़ियों से ऊंची कूद लगवाई। वहीं नए गद्दों को अधिकारियों ने कार्यालय में रखवा दिया है। मौका था शनिवार को यहां भीम स्टेडियम में शुरू हुई हरियाणा राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का। इसमें प्रदेश भर के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से चैंपियनशिप में नेशनल खिलाड़ियों का चयन किया गया, मगर इन खिलाड़ियों के पांव सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर जमी धूल में उखड़ने लगे। वहीं फटे हुए गद्दों में हाई जंप खिलाड़ी भी फंस गए।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए खुद हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ पहुंचे थे। युवा आयोग के चेयरमैन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए खेल सुविधाओं का दम भी भरा और सरकार के भी कसीदे पढ़े, मगर खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से चयन किए जाने में जिन खेल सामान का इस्तेमाल किाय जा रहा था, उनकी खस्ताहाल पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
भिवानी के भीम स्टेडियम में 2010 में अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुसार सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण कराया गया था। इस खेल मैदान पर उस समय दो करोड़ 82 लाख रुपये खर्च हुए थे। शुरुआत में खेल मैदान की हालत ठीक थी, लेकिन बाद में इसके रखरखाव का खेल विभाग से कोई बजट नहीं आया। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को दुरुस्त रखने के लिए स्थापित किए जाने के 12 साल बाद भी यहां पर पानी का इंतजाम तक नहीं हुआ। जिसकी वजह से ट्रैक पर धूल जमी रहती है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर नेशनल और इंटरनेशनल स्पर्धाएं भी कराई जा सकती हैं, लेकिन फिलहाल यहां नेशनल खिलाड़ी अभ्यास के दौरान ही खस्ताहाल मैदान और खेल सामान की वजह से चोटिल हो रहे हैं। ये खिलाड़ी अपना पूरा दम तो लगा रहे हैं, मगर उस दम के अनुरूप उन्हें नतीजे नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया है। खासकर भिवानी में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसा मामला आपके माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है। कोई खेल उपकरण खराब है तो उचित रखरखाव न होने की वजह से ऐसा हुआ होगा। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी के इंतजाम नहीं होने के बारे में मेरे समक्ष खेल विभाग के अधिकारियों ने ऐसी कोई मांग नहीं रखी है।
-मुकेश गौड़, चेयरमैन हरियाणा यूथ एंड स्पोर्ट्स कमीशन हरियाणा।
भीम खेल परिसर में सभी खेलों के लिए खेल उपकरण हैं। चैंपियनशिप के लिए नए गद्दे कार्यालय में रखे हुए हैं। इन गद्दों का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर पानी के इंतजाम के लिए खेल विभाग से बजट की मांग की गई है।
-प्रीतम सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी भिवानी।

भीम स्टेडियम के सिंथेटिक्स एथलेटिक्स मैदान में हाई जंप लगाने के लिए रखे फटे हुए गद्दो पर जंप करता- फोटो : Bhiwani

भीम स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय खेल मानको पर बना सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर जमी धूल। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें